फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   BJP workers demonstrated by gheraoing the municipality

Bhatapara: नगर पालिका का घेराव कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं को लेकर किया हंगामा

Mon, 11 Sep 2023 05:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Sep 2023 05:15 PM IST
सार

कांग्रेस शासित नगर पालिका भाटापारा में चरमराई व्यवस्था पर नगर पालिका घेराव एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपाईयों के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीओपी ने ग्रामिण तथा शहर थाने का बल तैनात किया है। 

विज्ञापन
BJP workers demonstrated by gheraoing the municipality
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस शासित नगर पालिका भाटापारा में चरमराई व्यवस्था पर नगर पालिका घेराव एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपाईयों के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीओपी ने ग्रामिण तथा शहर थाने का बल तैनात किया है। 

विज्ञापन


आप को बता दें कि भाटापारा विधायक प्रतिनिधी ने बताया कि सात सूत्रीय मांगो को लेकर नगर पालिका का घेराव किया गया। पुर्व में जिन मांगों को लेकर नगर पालिका का घेराव किया गया था अश्वासन के बाद उन मांगो को पुरा नही किया गया था जिसके कारण शहर के नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण के लिए दोबारा  घेराव किया गया जिसमे नगर पालिका सीएमओ के द्वारा समान्य सभा की बैठक मे सभी समस्याओं का निराकरण करने का अश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन

 

नगर पालिका सीएमओ लाल बाहदुर सिंह ने भाजपाईयों के द्वारा किये गये घेराव और प्रर्दशन के सम्बध में कहा कि समस्या और समसधान साथ- साथ चलता है। शहर में लगभग तीन सौ बोर है जिसमे पांच से सात प्रतिशत बोर खराब होते है तथा बनते हैं। यह समान्य प्रक्रिया है। वहीं नगर पालिका सीएमओ ने भी स्वीकार किया है कि  कुछ वार्डों से सफाई व्यवस्था को लेकर नराजगी है जिसका कारण कुछ दिनों के लिए सफाई कर्मियों की हड़ताल बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं भाटापारा नगर पालिका कि व्यवस्था बद से बदत्तर हो गई है लेकिन बीते चार वर्षों मे विपक्ष की भुमिका नगर पालिका के प्रति कमजोर नजर आई। लोगों का कहना है कि चुनावी महौल है विपक्ष के पास मुददा नहीं होने के कारण नगर पालिका को मुददा बनाकर शहरवासियों के बीच महौल बनाने मे लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed