फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   chhattisgarh four youngmen arrested for molesting girl in Baloda Bazar

Baloda Bazar: सड़क चलते लड़की से छेड़छाड़, मौसी ने बीच-बचाव किया तो जमकर पीटा; चार युवक गिरफ्तार

Wed, 26 Apr 2023 07:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Apr 2023 07:59 PM IST
सार

लड़की का हाथ पकड़कर खींचने लगे। किसी तरह से लड़की ने अपना हाथ छुड़ाया। इस बीच उसकी मौसी ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनसे मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh four youngmen arrested for molesting girl in Baloda Bazar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने सड़क चलते एक लड़की से छेड़छाड़ की थी। इस दौरान लड़की की मौसी ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट कर भाग निकले थे। मामला लवन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 18 साल की एक लड़की ने मामला दर्ज कराया था कि, वह अपनी मौसी के साथ मोबाइल बनवाने के लिए पैदल ही जा रही थी। रास्ते में नाले के पास चार युवक बाइक से पहुंचे और छेड़छाड़ करने लगे। लड़की ने मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद बाइक सवार लड़के आगे निकल गए, लेकिन फिर लौटे और लड़की का हाथ पकड़कर खींचने लगे। किसी तरह से लड़की ने अपना हाथ छुड़ाया। इस बीच उसकी मौसी ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनसे मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने जांच शुरू की और सूचना मिलने पर बुधवार को आरोपियों गुलेश ध्रुव, सुमित ध्रुव, सचिन ठाकुर और भोज निषाद को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी दतान के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी भोज निषाद है। उसके पकड़े जाने के बाद ही बाकी तीन आरोपी हाथ लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed