फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   cm bhupesh baghel inaugurated development works in bhatapara

Bhatapara News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाटापारा को दी विकास की सौगातें, विधायक ने लगाया आरोप

Tue, 16 May 2023 10:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 May 2023 10:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाटापारा के ग्राम कड़ार में भेंट मुलाकात कार्यक्रम संपन्न हुआ।भाटापारा विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को निराश करने वाला दौरा भेंट मुलाकात तक ही सिमट गया।

विज्ञापन
cm bhupesh baghel inaugurated development works in bhatapara
भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाटापारा नगर के लिए भेंट मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता खानापूर्ति रही। भाटापारा ब्लॉक कांग्रेस के दबंग नेता शहर को नगर निगम और जिला का दर्जा नहीं दिला पाए हैं। राजनीति बैनर पोस्टर कोडिंग तक ही सिमट कर रह गई है। भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को निराश करने वाला दौरा भेंट मुलाकात तक ही सिमट गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाटापारा के ग्राम कड़ार में भेंट मुलाकात कार्यक्रम संपन्न हुआ। भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के लिए सौगतों की बौछार लगा दी। जिसमें उन्होंने ग्राम निपनिया में थाना, ग्राम बिटकुली में जिला सहकारी बैंक की शाखा और अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। भाटापारा शहर में केवल इनडोर स्टेडियम जोकि पूर्व में भी भाजपा शासन में घोषणा किया गया था। 
विज्ञापन


जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि करोड़ों का चावल घोटाला हुआ है। भाजपा का आरोप है तो उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में हितग्राहियों के राशन कार्ड चुनाव के समय जोड़े जाते थे और बाद में काट दिया जाता था। रमन सिंह के गृह जिले में धान घोटाला हुआ। जिसमें निर्दोषों को जेल भेजा गया। आरोपियों को बचा लिया गया। भाजपा बिना सर्वे के आरोप लगाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाटापारा में खुद को दबंग कांग्रेसी नेता मानने वाले कांग्रेसी भाटापारा को न तो जिला और ना ही नगर निगम का दर्जा दिला पाए। भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात को क्षेत्रवासियों के लिए निराशाजनक बताया वह आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के सभा में जिसने भी आम जनता बनकर कर मुख्यमंत्री से बात की उन्हें पहले से सिखाया गया था और भीड़ में बैठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed