{"_id":"6468c9c00f0363447f015d56","slug":"district-level-team-reached-to-investigate-mnrega-scam-in-balodabazar-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar: सरपंच ने छह लाख रुपये वाउचर से बेटे को दिए, मनरेगा में घोटाले की जांच के लिए पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar: सरपंच ने छह लाख रुपये वाउचर से बेटे को दिए, मनरेगा में घोटाले की जांच के लिए पहुंची टीम
Sat, 20 May 2023 06:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 20 May 2023 06:53 PM IST
सार
शिकायतकर्ता भुनेश्वर वर्मा ने सरपंच और सचिव के ऊपर 60 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। कहा कि, शिकायत एसडीएम कार्यालय में की गई है। इसके अलावा सरपंच के द्वारा अपने ही बेटे को 6 लाख 44 हजार का वाउचर पेमेंट किया गया है।
विज्ञापन
मनरेगा में घोटाले की जांच के लिए पहुंची टीम ने ग्रामीणों से बात की।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पलारी विकासखंड के ग्राम पंचायत जारा में मनरेगा में हुए घोटाले की जांच के लिए शनिवार को जिला स्तरीय चार सदस्यीय टीम पहुंची। जांच दल ने शिकायत के आधार पर मौके का निरीक्षण किया। साथ ही सरपंच, सचिव, शिकायतकर्ता और ग्रामीणों के सामने शिकायत बिंदु के आधार पर पूछताछ कर प्रतिवेदन तैयार किया है। पूछताछ के दौरान मास्टर रोल में फर्जी नाम अंकित करने जैसी शिकायतें मिली हैं। आरोप है कि सरपंच ने छह लाख से ज्यादा रुपये अपने बेटे को वाउचर से पेमेंट किए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, ग्राम पंचायत जारा में मनरेगा समेत ग्राम पंचायत में विकास कार्य के नाम पर घोटाले की शिकायत भुनेश्वर वर्मा और पंचों ने की थी। इसे लेकर पहले भी दो बार जांच टीम आई थी, लेकिन ग्रामीणों के आपसी खींचतान के कारण लौट गई। तीसरी बार सहायक परियोजना अधिकारी केके साहू के नेतृत्व में जांच दल का गठन किया गया है। जांच अधिकारी ने चार बिंदुओं पर शिकायत मिलने की बात कही है। इसके अलावा जॉब कार्ड में गड़बड़ी को स्वीकारते हुए गांव में कैंप लगाकर त्रुटियों को सुधारने को कहा है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता भुनेश्वर वर्मा ने सरपंच और सचिव के ऊपर 60 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। कहा कि, शिकायत एसडीएम कार्यालय में की गई है। इसके अलावा सरपंच के द्वारा अपने ही बेटे को 6 लाख 44 हजार का वाउचर पेमेंट किया गया है। वहीं अपने ऊपर लगाए आरोपों को दरकिनार करते हुए सरपंच नारायण प्रसाद साव ने कहा कि, जांच टीम जो भी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, उसे मानेंगे। हालांकि उन्होंने अपने पुत्र के खाते में ट्रेडर्स के नाम से पैसा डालने की बात को स्वीकार किया है।
विज्ञापन