फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   people set fire to the truck after young man death in accident in balaodabazar

हादसे के बाद भड़का आक्रोश: युवक की मौत के बाद लोगों ने ट्रक में लगाई आग, नेशनल हाईवे पर लगा दो किमी लंबा जाम

Mon, 01 May 2023 05:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 01 May 2023 05:08 PM IST
सार

बीच सड़क पर ट्रक धू-धू कर जलने लगा। हाईवे पर बवाल और आगजनी होती देख लोगों ने अपनी गाड़ियां रोक दी। कुछ ही देर में हाईवे पर दोनों ओर से जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ एसडीएम रोमा श्रीवास्तव सहित अन्य अफसर पहुंच गए। 

विज्ञापन
people set fire to the truck after young man death in accident in balaodabazar
ट्रक में लगी आग पर फायरकर्मियों ने पाया काबू। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबजार में सोमवार को एक युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बवाल कर दिया। युवक को मौत से गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पर ट्रक में आग लगा दी। इसके चलते रास्ता जाम हो गया। हंगामे के चलते दो किमी तक वाहन फंसे रहे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर वहां से हटाया। इसके बाद फायरब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिलाईगढ़ के गाम मिरचित निवासी महेश केवट अपने परिवार के किसी सदस्य का इलाज कराने के लिए भाटापारा पहुंचा था। इस दौरान वह नेशनल हाईवे-130 के चौक पर पानी पीने के लिए गाड़ी से उतरा और सड़क पार करने लगा। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे मौके पर ही महेश की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। वहीं हादसा होते देख लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। 
विज्ञापन




बीच सड़क पर ट्रक धू-धू कर जलने लगा। हाईवे पर बवाल और आगजनी होती देख लोगों ने अपनी गाड़ियां रोक दी। कुछ ही देर में हाईवे पर दोनों ओर से जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ एसडीएम रोमा श्रीवास्तव सहित अन्य अफसर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर किसी तरह से शांत किया। वहीं फायरब्रिगेड की जानकारी मिलने पर पहुंच गई और ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद ही हाईवे खुल सका और यातायात सुचारू कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed