फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Preeti Yadav and Aditi Sahu of Balodabazar-Bhatapara performed well in class 12th

CGBSE Board Result: 12वीं में प्रीति तीसरे तो अदिति छठे स्थान पर, बलौदाबाजार-भाटापारा का नाम किया रोशन

Fri, 10 May 2024 08:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 May 2024 08:54 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रायपुर ने गुरुवार को 10वीं और 12वी का परीक्षा परिणाम घाोषित किया। भाटापारा के ग्राम करही बाजार के प्रीति यादव ने 12वीं में छत्तीसगढ में तीसरा स्थान हासिल कर ग्राम करही बाजार के साथ ही पूरे छत्तीसगढ का नाम रोशन किया।

विज्ञापन
Preeti Yadav and Aditi Sahu of Balodabazar-Bhatapara performed well in class 12th
प्रीति यादव और अदिति साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रायपुर ने गुरुवार को 10वीं और 12वी का परीक्षा परिणाम घाोषित किया। भाटापारा के ग्राम करही बाजार के प्रीति यादव ने 12वीं में छत्तीसगढ में तीसरा स्थान हासिल कर ग्राम करही बाजार के साथ ही पूरे छत्तीसगढ का नाम रोशन किया। साथ ही भाटापारा से अदिति साहु ने 12वीं में छठा स्थान हासिल किया है। परिणाम घोषित होते ही आदिति के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। 

विज्ञापन


12वीं में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली प्रीति यादव के चार बहन और एक भाई है। जिसमे प्रीति तीसरे नंबर की हैं, प्रिती के पिता राज मिस्त्री का काम करते हैं। जब प्रीति के पिता को मालूम हुआ कि उनकी बेटी छत्तीसगढ मे तीसरे नंबर पर आई हैं तो वे खुशी से झूम उठे। प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय गुरूजनों व अपने माता-पिता को दिया।
विज्ञापन

 
वहीं, अदिति साहु के पिता निजी कोचिंग क्लासेस चलाते थे, लेकिन कुछ माह पूर्व उनका देहांत हो गया। जिससे आदिति टूट गई थी। लेकिन बडे भाई व उनकी मां ने अदिति का होसला बढ़ाया और अपने पापा का सपना पूरा करने के लिए प्रेरित किया। जब परिणाम घोषित हुआ और आदिती का नाम छत्तीसगढ के टॉप 10 आया तो पिता की तस्वीर देख वह भावुक हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed