Baloda Bazar: सेक्स रैकेट मामले में फरार आरोपियों की संपत्ती होगी कुर्क, डिप्टी एसपी बोले- जल्द होगी कार्रवाई
बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के बहुचर्चित सैक्स रैकेट मामले में कार्रवाई के मूड में जिला उपपुलिस अधिक्षक अविनाश सिंह ठाकुर ने बताया कि सैक्स रैकेट मामले मे फरार आरोपियों की संपत्ती कुर्क की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के बहुचर्चित सैक्स रैकेट मामले में कार्रवाई के मूड में जिला उपपुलिस अधिक्षक अविनाश सिंह ठाकुर ने बताया कि सैक्स रैकेट मामले मे फरार आरोपियों की संपत्ती कुर्क की जाएगी। वहीं ग्राम कटगी की शराब दुकान मे हुई बीस लाख रूपये लूट के मामले में बहुत जल्द खुलासा करेगी। उपपुलिस अधीक्षक ने कहा एक विशेष गैंग के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
अविनाश सिंह ठाकुर ने कहा की सैक्स रैकेट में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, फरार आरोपियों के परिजनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। उपपुलिस अधीक्षक ने बताया की फरार आरोपी सिरीष पाण्डे की सम्पत्ती के संबंध मे जानकारी ली गई है। अन्य फरार आरोपियों की सम्पत्ती के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।