Bhatapara: सात कुंतल 52 किलो अवैध गांजा जब्त, दो करोड 25 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही कीमत, दो आरोपी गिरफ्तार
भाटापारा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने सात कुंतल 52 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। बरामद अवैध गांजे की कीमत दो करोड 25 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने सात कुंतल 52 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। बरामद अवैध गांजे की कीमत दो करोड 25 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी फरार चल रहे हैं।
बलौदाबाजार-भाटापारा सड़क मार्ग में पटपर चैंक में नाकाबंदी कर एंबुलेंस वाहन के माध्यम से गांजा तस्करी करने वाले आरोपियों को पकडा गया है। आरोपियों के पास से से 50 हज़ार रुपये नकद बरामद किये हैं। आरोपी अवैध मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा से मध्यप्रदेश लेकर जा रहे थे।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी सागर चैहान द्वारा एंबुलेंस वाहन को एआईएमएस रायपुर से लेकर आरंग, बसना, सरायपाली होते हुए बरगढ़ उड़ीसा ले जाया गया, तत्पश्चात वहां से गांजा लेकर सुहेला, डोंगरीपाली, बरमकेला, सारंगढ़, गिधौरी, लवन, बलौदाबाजार, भाटापारा होते हुए मध्य प्रदेश ले जाने की आरोपियों की योजना’ थी।
एंबुलेंस वाहन हेमंत सिंह निवासी नवी मुंबई के नाम पर दर्ज है, जिसके द्वारा शिवशंकर नामक व्यक्ति के माध्यम से एंबुलेंस वाहन को अंकित दिल्ली निवासी को बिक्री करना बताया गया है, परंतु अभी तक वाहन स्वामी नाम ट्रांसफर नहीं कराया गया है।