सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bastar Olympics 2025: Surrendered Naxalites will also showcase their sporting talent, around 400 players

बस्तर ओलंपिक 2025: आत्मसमर्पित नक्सली भी दिखाएंगे खेल प्रतिभा, अरुण साव बोले- करीब चार लाख खिलाड़ी लेंगे भाग

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 24 Oct 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Bastar Olympics 2025: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर ओलंपिक-2025 को लेकर रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। 

Bastar Olympics 2025: Surrendered Naxalites will also showcase their sporting talent, around 400 players
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते डिप्टी सीएम अरुण साव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

Bastar Olympics 2025: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर ओलंपिक-2025 को लेकर रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। उन्होंने बताया कि बस्तर की खेल प्रतिभा को नेशनल लेवल पर लाने के लिये यह आयोजन किया जा रहा है। बस्तर ओलंपिक में भाग लेने के लिये बस्तर संभाग के सात जिलों से तीन लाख 91 हजार 297 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। पिछले साल  1 लाख 62 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था। विकासखंड स्तरीय मुकाबले 25 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किये जाएंगे। इसके बाद जिला स्तर पर फिर संभाग स्तरीय खेल होंगे। अलग-अलग खेलों के फाइनल मैच होंगे। बड़ी और खास बात ये है कि इस आयोजन में आत्मसमर्पित नक्सली भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

Trending Videos


डिप्टी सीएम साव ने कहा कि बस्तर ओलंपिक का यह दूसरा साल है। बस्तर ओलंपिक के व्यापक और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बस्तर ओलंपिक की ख्याति पूरे देश में है, यह मात्र क्षेत्रीय आयोजन नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होंगी ये खेल स्पर्धायें
इस बार एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर,, लम्बी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस-थ्रो, जैवलिन-थ्रो, 4X100 मीटर रिले रेस गेम होंगे। साथ ही तीरंदाजी, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कराटे, वॉलीबॉल और महिला सीनियर वर्ग के लिए रस्साकसी सहित जिला स्तर पर हॉकी और वेट लिफ्टिंग की स्पर्धाएं भी होंगी। जूनियर वर्ग में बालक, बालिकाओं व सीनियर वर्ग में महिला और पुरुषों के लिए प्रतियोगिताएं होंगी। इससे न केवल आधुनिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय परंपरा से जुड़े खिलाड़ियों को भी मंच मिल सकेगा। 



जानें क्या है पुरस्कार
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने मन की बात में बस्तर ओलंपिक का जिक्र किया था, जो हमारे लिए गौरव की बात है। बस्तर के युवाओं को मंच देने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। विजेताओं को खेल आकादमी में प्रवेश दिया जाता है। विजयी प्रतिभागियों को जिला और संभाग स्तर पर नगद पुरस्कार, मेडल, ट्रॉफी और शील्ड दिये जाते हैं। नगद राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिये खिलाड़ियों के बैंक खाते में जमा कराई जाती है। संभागीय स्तर के विजेता खिलाड़ियों को “बस्तर यूथ आइकॉन” के रूप में प्रचारित किया जाएगा। यह ‘स्पोर्ट्स फॉर पीस’ मॉडल बस्तर में नई सामाजिक चेतना का प्रतीक बनेगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed