{"_id":"672c713699ca9d456908c686","slug":"bear-entered-kanker-court-premises-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanker: न्यायालय परिसर में फिर घुसा भालू, एक वनकर्मी को किया घायल; दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanker: न्यायालय परिसर में फिर घुसा भालू, एक वनकर्मी को किया घायल; दहशत में लोग
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार
जिला मुख्यालय कांकेर में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बना हुआ है। न्यायालय परिसर में एक बार फिर भालू घुस गया। भालू की मौजूदगी के चलते यहां पहुंचने वाले लोगों में दहशत है।
न्यायालय परिसर में घुसा भालू
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
न्यायालय परिसर में एक बार फिर भालू घुस गया। कल भी भालू न्यायालय परिसर में घुसा था, जो रात में भाग निकला। सुबह होते ही भालू फिर से लौट आया, जिसने एक वनकर्मी को घायल कर दिया। न्यायालय परिसर के भीतर दो दिनों से भालू ने डेरा डाल रखा है। भालू की मौजूदगी के चलते यहां पहुंचने वाले लोगों में दहशत है।
Trending Videos
दरअसल, जिला मुख्यालय कांकेर में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बना हुआ है। आये दिन भालू, तेंदुआ जैसे जंगली जीव रिहायसी इलाकों में पहुंच रहे हैं। भोजन-पानी की तलाश में भटकते यह जंगली जानवर लोगों पर हमले कर रहे हैं। जिला न्यायालय परिसर में घुसे भालू ने एक वनकर्मी पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गनीमत रही कि अन्य मौजूद वनकर्मियों ने भालू को खदेड़ा नहीं तो कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। दो दिनों से परिसर के भीतर मौजूद होने से लोगों में दहशत व्याप्त है। वहीं, न्यायालय परिसर के ठीक सामने कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के दफ्तर है।