फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   12 lakh rupees were swindled in name of getting a job in Bemetara

Bemetara: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 12 लाख रुपये, मंत्रालय में पकड़ का आरोपी ने दिया झांसा

Fri, 26 Jul 2024 04:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 26 Jul 2024 04:41 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ठग ने अपने आप को मंत्रालय में बड़ा अधिकारी व मंत्री मंडल में सेटिंग की बताकर बेरोजगार युवाओं से 12 लाख रुपए ले लिए।

विज्ञापन
12 lakh rupees were swindled in name of getting a job in Bemetara
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 12 लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ठग ने अपने आप को मंत्रालय में बड़ा अधिकारी व मंत्री मंडल में सेटिंग की बताकर बेरोजगार युवाओं से 12 लाख रुपए ले लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने रुपए मांगे। रुपए नहीं मिलने पर बेमेतरा सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपी के खिलाफ 420 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार इस मामले में पीड़ित रिंकु निर्मलकर जिला बेमेतरा ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपने आवेदन में बताया कि आरोपी जीवन कामड़े पिता दुखुराम कामड़े वर्तमान पता वार्ड नंबर 13छुईखदान जिला खैरागढ व जयलाल मारकण्डेय पिता प्यारेलाल मारकण्डेय ग्राम अतरगढ़ी तहसील बेरला जिला बेमेतरा यह बोला गया कि हमारी मंत्री मंडल व मंत्रालय में सेटिंग है। हम लोग तुरंत शासकीय विभाग में नियुक्ति करवा देंगे। इनके झांसे में आकर ब्याज में रकम उठाकर दिए है। रुपए देते समय पीड़ितों ने सबूत मांगे तो इन आरोपियों ने बाकायदा स्टाम्प पेपर में लिखकर दे दिया। 6 लोगों से एक से दो लाख रुपए नौकरी लगाने के नाम पर ले लिए। इन लोगों से सिंतबर 2022 में रुपए लिए गए थे। इसके बाद नौकरी नहीं लगी। जब रुपए वापसी की मांग किया गया तो ये गोलमोल जवाब देने लगे। ऐसे में पीड़ितों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


कबीरधाम जिले में भी की है ठगी 
इस मामले का मुख्य आरोपी जीवन कामड़े पिता दुखुराम कामड़े है। ये इतना शातिर है कि कबीरधाम जिले में भी बैंक में चपरासी पद पर भर्ती कराए जाने के नाम पर कई युवाओं से रुपए लिया है। इस मामले में कबीरधाम पुलिस ने 2023 में इसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। यहीं जानकारी बेमेतरा जिले के पीड़ितों का मिली थी। जिसके बाद रुपए वापसी को लेकर पीड़ित इनके पास गुहार लगा रहे थे। बता दे कि बेमेतरा जिले के युवाओं को बैंक में क्लर्क, भृत्य, श्रम विभाग अधिकारी, मंत्रालय में भृत्य व पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगाने के लिए नाम पर रुपए लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed