{"_id":"68459f7897234054890d97d5","slug":"8-lakh-rupees-stolen-by-breaking-into-a-grocery-shop-three-accused-arrested-in-bemetara-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा : किराना दुकान में घुसकर आठ लाख रुपये की चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 5.20 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा : किराना दुकान में घुसकर आठ लाख रुपये की चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 5.20 लाख रुपये बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 08 Jun 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार
आज रविवार को बेमेतरा के सायबर सेल व थाना दाढ़ी पुलिस की टीम ने किराना दुकान से हुए चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है,जिनके कब्जे से चोरी की गई रकम में से 5 लाख 20 हजार 680 रुपए को बरामद किया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आज रविवार को बेमेतरा के सायबर सेल व थाना दाढ़ी पुलिस की टीम ने किराना दुकान से हुए चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है,जिनके कब्जे से चोरी की गई रकम में से 5 लाख 20 हजार 680 रुपए को बरामद किया है। थाना दाढ़ी प्रभारी टीआई रोशन लाल टोंड्रे ने बताया कि 25-26 मई की रात महेन्द्र पटेल उम्र 38 निवासी ग्राम कठौतिया थाना दाढ़ी के किराना दुकान के काउंटर से अज्ञात चोर ने 8 लाख रुपए की चोरी कर लिया।
Trending Videos
इस मामले में महेन्द्र पटेल की शिकायत पर थाना में अज्ञात चोरी के खिलाफ धारा 331(4), 305(A) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर पोषण चन्द्राकर पिता चिन्ताराम चंद्राकर उम्र 19 वर्ष, निलेश आडिल पिता अघनूराम आडिल उम्र 21 दोनों निवासी ग्राम कठौतिया, थाना दाढ़ी, जिला बेमेतरा व अशोक निषाद पिता हुलाश निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मथानी कला, थाना पिपरिया जिला कबीरधाम से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में इन लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। इन लोगों ने बताया कि ये तीनों व एक अन्य साथी के साथ मिलकर 25 मई के रात्रि में किराना दुकान में अंदर प्रवेश कर काउंटर में रखे नगद रकम को चोरी किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 5 लाख 20 हजार 680 रुपए को बरामद किया गया। प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही हैं। आरोपी द्वारा योजनाबद्ध तरिके से संगठित होकर घटना को अंजाम दिया है। ऐसे में प्रकरण में धारा 111(1),3(5) बीएनएस की वृद्धि की गई। आज रविवार 8 जून को कोर्ट में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया जा रहा है।