{"_id":"694405ba5d8c4c28a209cf8f","slug":"a-husband-assaulted-his-wife-and-the-enraged-wife-committed-suicide-by-setting-herself-on-fire-the-accused-hus-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा: पति ने पत्नी से की मारपीट, नाराज पत्नी ने खुद पर आग लगाकर की आत्महत्या, आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा: पति ने पत्नी से की मारपीट, नाराज पत्नी ने खुद पर आग लगाकर की आत्महत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
Thu, 18 Dec 2025 08:03 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 18 Dec 2025 08:03 PM IST
सार
बेमेतरा पुलिस ने आज गुरुवार को आत्महत्या के प्रकरण में पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी से मारपीट किया था। इससे नाराज पत्नी ने खुद पर आग लगाकर की आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा पुलिस ने आज गुरुवार को आत्महत्या के प्रकरण में पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी से मारपीट किया था। इससे नाराज पत्नी ने खुद पर आग लगाकर की आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में बेमेतरा एसडीओपी कौशिल्या साहू ने बताया कि आरोपी पति अश्वनी वर्मा पिता शत्रुहन वर्मा उम्र 35 निवासी ग्राम तेंदूभाठा थाना बेमतरा द्वारा घटना दिनांक 8 नवंबर 2023 की रात में अपनी पत्नी डोमेश्वरी वर्मा से खाना मांगने पर बर्तन धोकर खाना देने की बात कही।
विज्ञापन
इसी से नाराज आरोपी अश्वनी ने गाली गलौज कर मारपीट कर हत्या करने के आशय से पत्नी डोमेश्वरी वर्मा के गले को गमछा से लपेट कर दबा दिया।मारपीट के बाद पत्नी डोमेश्वरी क्षुब्ध हो गई व आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित होकर घर में रखे मिट्टी तेल को अपने ऊपर डालकर आग लगा ली, जिससे शरीर जल जाने से रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रकरण में विवेचना के दौरान मृतिका के परिजन से पूछताछ करने पर सभी ने उक्त घटना की पुष्टि की। इसी आधार पर आरोपी अश्वनी वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 307,306 के तहत मामला दर्ज कर आज गुरुवार को कोर्ट में रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन