सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   accused brutally beat up young man and death

CG Crime: शराब के विवाद में मर्डर, युवक पर लात-मुक्के और पत्थर से हमला, सिर समेत कई जगह चोट के निशान; तोड़ा दम

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 26 May 2025 10:02 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शराब पिलाने को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। आरोपी ने युवक के साथ मारपीट की। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। 

accused brutally beat up young man and  death
बेमेतरा में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेमेतरा जिले में शराब पिलाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक आरोपी ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पूरा मामला बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र के पाहंदा गांव का है।

Trending Videos


बेरला थाना प्रभारी टीआई कृष्णकांत सिंह ने बताया कि 22 मई को शाम लगभग 5:30 बजे गांव के दीपक निषाद ने शराब पिलाने की बात को लेकर मृतक रमेश साहू के साथ गाली-गलौच की। जान से मारने की धमकी देते हुए लात-मुक्का और पत्थर से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी दीपक निषाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3),115(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि घायल रमेश साहू का उपचार मेकाहारा अस्पताल रायपुर में चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई।

थाना मौदहापारा रायपुर से प्राप्त मर्ग डायरी के आधार पर थाना बेरला में धारा 194 BNS के तहत असल मर्ग कायम कर जांच की गई। मर्ग जांच में गवाहों के बयान व साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी दीपक निषाद उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम पाहंदा ने मृतक रमेश साहू को शराब पिलाने से मना करने पर गुस्से में आकर मारपीट की, जिससे सिर सहित अन्य अंगों में गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण उपचार के दौरान मौत हो गई।

विवेचना में आरोपी पर धारा 103(1) BNS को भी जोड़ा गया।कल 25 मई रविवार को देर शाम आरोपी दीपक निषाद को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed