{"_id":"683dadfaacf3cedc59020cf5","slug":"agriculture-minister-joined-developed-agriculture-resolution-campaign-announced-construction-work-in-bemetara-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा : विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल हुए कृषि मंत्री, निर्माण कार्य की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा : विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल हुए कृषि मंत्री, निर्माण कार्य की घोषणा
Mon, 02 Jun 2025 08:10 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 02 Jun 2025 08:10 PM IST
सार
बेमेतरा में प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज सोमवार को साजा ब्लॉक के ग्राम बरगढ़ा में विकसित कृषि संकल्प अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
मंत्री राम विचार व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा में प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज सोमवार को साजा ब्लॉक के ग्राम बरगढ़ा में विकसित कृषि संकल्प अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सात सेवा सहकारी समिति जिनमें ग्राम सैगोना, खाती, कन्हेरा, भरदाकला, अकलवारा, घोटवानी और केहका में चबूतरा निर्माण व तीन ग्राम जिनमें नवागांव कला, कोंगियाखुर्द और गाड़ाडीह में भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने किसानों को कृषि सामग्री का वितरण भी किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कहा कि देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 29 मई से 12 जून तक यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीक से जोड़ना, वैज्ञानिकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना व किसानों की समस्या का समाधान करना है। इस अभियान में केंद्र व राज्य सरकार के कृषि वैज्ञानिक मिलकर दल बनाकर किसानों से संवाद कर रहे हैं। वे उन्नत व संतुलित कृषि की जानकारी किसानों को दे रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों से फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए सुझाव भी ले रहे हैं। यह अभियान किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जल संरक्षण संवर्धन की शपथ दिलाई। इसके अलावा स्थानीय साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस अभियान से किसानों को नई तकनीक व योजना की जानकारी मिल रही है। हमारे क्षेत्र के किसानों के लिए यह सुनहरा अवसर है। 78 ग्रामों में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों से संवाद और उन्नत कृषि की जानकारी साझा की जा रही है।
विज्ञापन