सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Allegations of irregularities in constable recruitment PCC chief Deepak Baij attacks the government in Bemeta

कांस्टेबल भर्ती में गड़बड़ी का आरोप: पीसीसी चीफ दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- चहेते लोगों के लिए की धांधली

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Dec 2025 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने हाल ही में कांस्टेबल भर्ती के नतीजे जारी किए हैं। परिणाम जारी होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि कम अंक प्राप्त करने वालों का चयन हुआ है।

Allegations of irregularities in constable recruitment PCC chief Deepak Baij attacks the government in Bemeta
कांस्टेबल भर्ती में गड़बड़ी का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने हाल ही में कांस्टेबल भर्ती के नतीजे जारी किए हैं। परिणाम जारी होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि कम अंक प्राप्त करने वालों का चयन हुआ है। इस तरह की जानकारी सामने आने के बाद अब बेमेतरा एसपी कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है। वहीं मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने पुलिस भर्ती में सरकार ने बड़ा घोटाला किया है। अपने चहेते लोगों को लिए पूरी तरह से धांधली की गई है।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसपी ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग 2023-24 आरक्षक भर्ती के नतीजों से जुड़ी शिकायतों को प्राप्त कर उनके निराकरण के लिए जिला इकाई स्तर पर डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, सहायक उप निरीक्षक (अ) महेंद्र कुमार भूआर्य, आरक्षक अमरदीप लहरें समेत अन्य कर्मचारियों द्वारा हेल्प डेस्क गठित किया गया है। 
अभ्यर्थी को सूचित किया गया है कि आरक्षक भर्ती के नतीजों से संबंधित जो भी शिकायत दर्ज कराना है,  एसपी कार्यालय बेमेतरा में उपस्थित होकर आज 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक अपना शिकायत दर्ज करा सकते है ।सुबह शिफ्ट 10:30 बजे से 12:30 बजे तक सभी प्रकार के शिकायत लेंगे। दूसरी शिफ्ट में हेल्प डेस्क द्वारा 3:30 बजे से 5:30 बजे तक प्राप्त शिकायतों का निराकरण कर संबंधित को जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed