फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Alok Verma became a child constable at the age of seven SSP handed over compassionate appointment letter after

बेमेतरा: सात साल की उम्र में आलोक वर्मा बना बाल आरक्षक, पिता की मौत बाद एसएसपी ने सौंपा अनुकंपा नियुक्ति पत्र

Wed, 14 May 2025 06:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 14 May 2025 06:28 PM IST
सार

सात साल की उम्र में आलोक वर्मा बाल आरक्षक बन गया है। इसके पिता की मौत के बाद एसएसपी ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा है। महज सात वर्षीय मासूम आलोक वर्मा को अनुकंपा के आधार पर बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त प्रदान की गई है।

विज्ञापन
Alok Verma became a child constable at the age of seven SSP handed over compassionate appointment letter after
आलोक वर्मा बना बाल आरक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात साल की उम्र में आलोक वर्मा बाल आरक्षक बन गया है। इसके पिता की मौत के बाद एसएसपी ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा है। महज सात वर्षीय मासूम आलोक वर्मा को अनुकंपा के आधार पर बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त प्रदान की गई है। बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने आलोक को नियुक्ति आदेश सौंपते हुए उसके सिर पर स्नेह से हाथ फेरते हुए कहा कि अब आप भी पुलिस के सदस्य हो गए हैं। 

विज्ञापन


आलोक अपनी मां प्रीति लता वर्मा, चाचा संजय वर्मा के साथ एसएसपी कार्यालय बेमेतरा पहुंचा था। इस दौरान अधिकारियों ने आत्मीय व्यवहार के साथ नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कराया। परिजनों ने इस सहयोग व संवेदनशीलता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। आलोक वर्मा के पिता संदीप वर्मा जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। तीन मार्च 2025 को उनका आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत आलोक को पुलिस विभाग में बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed