फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Along with catching the criminals soldiers are also working drive away cattle from road in Bemetara

Bemetara: अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ मवेशियों को सड़क से भगाने का काम कर रहें जवान, लगाई गई ड्यूटी

Sun, 14 Jul 2024 06:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 Jul 2024 06:49 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ सड़क पर बैठे मवेशियों भगाने का काम अब पुलिस जवान कर रहे है। दरअसल, बेमेतरा जिले स्टेट व नेशनल हाईवे समेत अन्य सड़क पर मवेशियों के बैठे रहने से हादसे हो रहे है।

विज्ञापन
Along with catching the criminals soldiers are also working drive away cattle from road in Bemetara
मवेशियों को सड़क से भगाने का काम कर रहें जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ सड़क पर बैठे मवेशियों भगाने का काम अब पुलिस जवान कर रहे है। दरअसल, बेमेतरा जिले स्टेट व नेशनल हाईवे समेत अन्य सड़क पर मवेशियों के बैठे रहने से हादसे हो रहे है। अब इन मवेशियों को हटाने के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसे लेकर एसपी रामकृष्ण साहू ने आदेश जारी है। 

विज्ञापन


जिले में विशेष अभियान चलाकर सभी थाना व चौकी प्रभारी द्वारा लगातार पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाकर आम रास्तो पर बैठे गौ-वंश की सुरक्षित स्थान पर हटाया जा रहा है। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर आम जनता को जागरूक करने अभियान चलाया जा रहा है। ताकि सड़क दुर्घटना में कमी लाकर जनहानि व गौ-वंश की मृत्यु को रोका जा सके। इसी कड़ी में आज रविवार को बेरला थाना में बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में बेरला एसडीओपी तेजराम पटेल व थाना प्रभारी बेरला मयंक मिश्रा उपस्थित थे। 
विज्ञापन


क्षेत्र के नगर पंचायत अध्यक्ष, ग्राम पंचायत सरपंच समेत जनप्रतिनिधियों से गौ-वंश की सुरक्षा के साथ वाहन दुर्घटना में कमी लाने सुझाव लिए गए। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि प्रारंभिक रूप से गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों से अपील की जाएगी कि अपने गौ-वंश को घर में सुरक्षित रखें, जिससे उनकी सुरक्षा के साथ सड़क दुर्घटना में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed