फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   An unknown vehicle hit a bike rider two youths died in the accident in Bemetara

बेमेतरा : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

Sun, 15 Jun 2025 04:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 15 Jun 2025 04:16 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। यह हादसा बेरला थाना क्षेत्र में हुआ है।

विज्ञापन
An unknown vehicle hit a bike rider two youths died in the accident in Bemetara
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। यह हादसा बेरला थाना क्षेत्र में हुआ है। थाना से मिली जानकारी अनुसार मृतक गोपाल पटेल पिता जनक पटेल उम्र 27 व मनहरण वर्मा पिता स्व.केजऊ राम वर्मा उम्र 45 दोनों निवासी ग्राम मुडपारकला (तेलगा) बाइक क्रमांक CG 25 M 4998 में घरेलू काम व खाद-बीज लेने बेरला आये थे। बाइक को गोपाल पटेल चला रहा था। पीछे मे मनहरण वर्मा बैठा हुआ था, दोनो बेरला से सामान लेकर अपने घर ग्राम मुडपारकला जा रहे थे। तभी ग्राम कुसमी सोरला चौक से रायपुर मार्ग गणपति राईस मिल के सामने अज्ञात वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाकर जोरदार टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


इस हादसे में दोनों युवक को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से शासकीय अस्पताल बेरला लेकर आये। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंपा दिया है। इस हादसे के गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों शव का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 183-LKS, 106(1)-BNS, 281-BNS के तहत एफआईआर दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed