{"_id":"679baee5d6fcc08ae3060999","slug":"angry-bjp-and-congress-leaders-formed-dukhi-atma-party-after-not-getting-election-ticket-2025-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब है: नहीं मिली टिकट तो भाजपा-कांग्रेस के नाराज नेताओं ने बनाई 'दुखी आत्मा पार्टी', बागी लड़ रहे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब है: नहीं मिली टिकट तो भाजपा-कांग्रेस के नाराज नेताओं ने बनाई 'दुखी आत्मा पार्टी', बागी लड़ रहे चुनाव
Thu, 30 Jan 2025 10:25 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 30 Jan 2025 10:25 PM IST
सार
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में निकाय चुनाव के बीच अजब गजब माहौल देखने को मिला। जब बागी नेताओं को भाजपा या कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो उन सभी ने मिलकर दुखी आत्मा पार्टी बना ली।
विज्ञापन
नामांकन के बाद प्रत्याशी ने शहर में रैली निकाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इस चुनाव में बेमेतरा जिले में अजब-गजब मामला सामने आया है। दरअसल, चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत देवकर में स्थानीय स्तर पर अपनी खुद की पार्टी बना दी है, जिसका नाम दुखी आत्मा पार्टी (DAP) है। अब ये बागी बनकर चुनाव लड़ रहे है।
विज्ञापन
इस नगर पंचायत देवकर में कुल 15 वार्ड हैं, जहां 15 पार्षद के चुनाव होने हैं। इसके अलावा एक नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होना है। कांग्रेस व भाजपा ने इन सभी वार्ड व नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी उतारे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा ने अजय (अज्जू), कांग्रेस ने बिहारी साहू को प्रत्याशी बनाया है। इसी प्रकार दुखी आत्मा पार्टी की तरफ से सुरेश सिहोर प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस से जुड़े लोगों ने अध्यक्ष सहित पार्षद के लिए टिकट मांगे। कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट मांगने पर निराश होना पड़ा। दोनों पार्टी ने इनमें से किसी को टिकट नहीं दिया, जिससे नाराज होकर आनन-फानन में इन सभी लोगों ने एक नई पार्टी (DAP) का गठन कर नया नाम दिया।
विज्ञापन
DAP की ओर से चुनाव लड़ रहे सुरेश सिहोर ने कहा कि किसी भी पार्टी में कार्यकर्ताओं का कोई महत्व नहीं है, जो लायक है उन्हें टिकट नहीं दिया जाता है। ऐसे में अब वे स्थानीय स्तर पर पार्टी बनाकर चुनाव लड़ रहे है। नगर पंचायत के सभी 15 वार्ड में अपने प्रत्याशी उतारे जाएंगे।
इसी प्रकार भाजपा प्रत्याशी अजय ने कहा कि हम सभी वार्ड व अध्यक्ष के चुनाव जीत रहे। शहर के विकास को लेकर काम करेंगे। इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी बिहारी साहू ने कहा कि बीते 5 साल में हमने शहर के विकास कार्य को लेकर काम किया है। हम फिर से जीतेंगे तो विकास कार्य जारी रहेगी।