फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Ashes disappear from crematorium occult ritual suspected family members outraged complaint filed at police sta

बेमेतरा: मुक्तिधाम से अस्थियां गायब, तंत्र क्रिया की आशंका, परिजनों में आक्रोश, थाना में की शिकायत

Sun, 11 Jan 2026 04:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 11 Jan 2026 04:52 PM IST
सार

बेमेतरा शहर के मुक्तिधाम में अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया है। अंतिम संस्कार के बाद रात में घटना हुई,जिससे परिजनों में आक्रोश है। इसे लेकर आज रविवार को परिजनों ने सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Ashes disappear from crematorium occult ritual suspected family members outraged complaint filed at police sta
चिता के पास से बरामद हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा शहर के मुक्तिधाम में अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया है। अंतिम संस्कार के बाद रात में घटना हुई,जिससे परिजनों में आक्रोश है। इसे लेकर आज रविवार को परिजनों ने सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। लोग इसे तांत्रिक क्रिया से जोड़कर देख रहे हैं। कोतवाली थाना पहुंची नंदनी ने बताया कि उनकी बेटी का 9 तारीख को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया था। लेकिन, परिवार के लोग आज जब मुक्तिधाम गए तो वहां अस्थियां नहीं थी। इसी प्रकार गजेन्द्र यादव ने बताया कि मुक्तिधाम में चिता देखने पहुंचे,तो अस्थियां गायब मिलीं। 

विज्ञापन


चिता के पास ही बंधन, सिंदूर, टिकली, चिमटी, नींबू, मटकी समेत कई सामान मिले है। इस मामले को लेकर पुलिस से जांच की मांग किया है। बता दे कि शहर में पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। दिसंबर 2023 में मुक्तिधाम से शव की अस्थि गायब मिली थी। तब भी परिजनों ने पुलिस व नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब दो साल बाद ये दूसरी घटना सामने आई है। शहर में इस घटना को लेकर चर्चा है व लोग तांत्रिक क्रिया की आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed