{"_id":"696e2aa4c1cd43305a0b2f3c","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-3858830-2026-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में नशे पर कड़ा प्रहार: सप्लाई के लिए गाड़ी में रखा था 25 KG गांजा, ऐसे रंगे हाथों पकड़ा गया एक तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में नशे पर कड़ा प्रहार: सप्लाई के लिए गाड़ी में रखा था 25 KG गांजा, ऐसे रंगे हाथों पकड़ा गया एक तस्कर
Mon, 19 Jan 2026 07:05 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 07:05 PM IST
सार
बेमेतरा में साइबर सेल और पुलिस चौकी देवरबीजा की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम घोटमार्रा में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से 25 किलो से ज्यादा का गांजा जब्त किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश हुआ है। साइबर सेल बेमेतरा और पुलिस चौकी देवरबीजा की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 3.88 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस ने गांजा तस्कर पकड़ा
पुलिस चौकी प्रभारी देवरबीजा, एएसआई रेशम लाल भास्कर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम घोटमार्रा निवासी जागेश वर्मा ऊर्फ जम्बो के अपने वाहन में अवैध रूप से बिक्री के लिए गांजा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।
तलाशी के दौरान वाहन से 25 किलो 890 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 88 हजार 350 रुपये है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी जागेश वर्मा के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस बड़ी कार्रवाई से जिले में सक्रिय गांजा तस्करी के रैकेट पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत यह एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।