सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Bemetara police in Chhattisgarh have today solved case of woman murder

चार माह बाद मर्डर का खुलासा: पति ने परिजनों को सुनाई उल्टी-दस्त से मौत होने की झूठी कहानी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक महिला की हत्या का मामला चार महीने बाद सुलझा है। आरोपी पति ने पत्नी की मारपीट कर हत्या की और फिर परिजनों को उल्टी-दस्त से मौत होने की झूठी कहानी सुनाई। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bemetara police in Chhattisgarh have today solved case of woman murder
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति।
विज्ञापन

विस्तार

बेमेतरा पुलिस ने महिला की हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और परिजनों को उल्टी-दस्त से मौत होने की झूठी कहानी सुनाई थी। चार महीने बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना परपोड़ी थाना क्षेत्र की है।

Trending Videos


थाना प्रभारी एसआई अलील चंद ने बताया कि मृतिका दमयन्ती सिन्हा के मायके पक्ष और अन्य लोगों से पूछताछ करने पर घटना की परतें खुलने लगीं। 19 सितंबर 2025 को आरोपी पति किशुन सिन्हा ने फोन पर परिजनों को सूचना दी थी कि दमयन्ती को उल्टी-दस्त हो रहा है और उसकी तबीयत गंभीर है। उसे परपोड़ी से रेफर कर भिलाई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस की जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों से यह बात सामने आई कि दमयन्ती की मौत 19 सितंबर को किशुन सिन्हा द्वारा की गई मारपीट के कारण हुई थी, जिससे उसके शरीर में कई गंभीर चोटें आई थीं। आरोपी ने परिजनों को गुमराह करने के लिए उल्टी-दस्त की झूठी कहानी गढ़ी थी।

आरोपी ने कबूल किया जुर्म
पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी किशुन सिन्हा के खिलाफ धारा 103 (1) 238, 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति किशुन सिन्हा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed