{"_id":"699b1b28ff374f07f00cc727","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-3981052-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetra: पांच दिन में पुलिस ने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचा, 3.50 लाख रुपये का माल किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetra: पांच दिन में पुलिस ने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचा, 3.50 लाख रुपये का माल किया जब्त
Sun, 22 Feb 2026 09:41 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 09:41 PM IST
सार
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। उन्हें न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है। पुलिस जिले में सक्रिय अन्य संदिग्धों की भी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच दिन में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए बेमेतरा पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक और तीन आईफोन समेत 3.50 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
सिटी कोतवाली थाना बेमेतरा से मिली जानकारी अनुसार, ग्राम जेवरा ठाकुर पारा निवासी विक्रम सिंह उम्र 42 के घर 17 फरवरी की रात 12 से सुबह 6 बजे के बीच चोरी हुई। चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा, फिर तीन कमरों का ताला तोड़कर तिजोरी में रखे चांदी के पांच सिक्के, लक्ष्मी माता की चांदी की मूर्ति, पीतल-कांसे-तांबे के बर्तन और 22 हजार रुपये नकद पार कर दिए। कुल नुकसान करीब 52 हजार रुपए का था।
विज्ञापन
पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान साइबर सेल की तकनीकी पड़ताल में रायपुर के खम्हारडीह इलाके के तीन युवक संदिग्ध पाए गए। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर विष्णु साहू, रूपेश सोना और कृष्णा यादव (तीनों 19 वर्ष) ने बेमेतरा के अलावा अभनपुर (रायपुर) और मध्यप्रदेश के साहपुरा (जबलपुर) में भी चोरी करना कबूल किया।
विज्ञापन
आरोपियों की निशानदेही पर चांदी की तीन मूर्तियां, पांच सिक्के, चांदी के आभूषण, सोने का सिक्का, 530 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल (कीमत लगभग एक लाख) और तीन आईफोन (करीब 1.20 लाख रुपये) बरामद किए गए। तीनों आरोपी महज 19 साल के हैं और महंगे मोबाइल व खर्चीले शौक पूरे करने के लिए वारदातों को अंजाम दे रहे थे। तीनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में सक्रिय अन्य संदिग्धों की भी निगरानी की जा रही है।