सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   A youth was attacked with a sharp weapon on his neck and stomach four accused were arrested in Bemetara

बेमेतरा: युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से गर्दन-पेट पर वार, चार आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

बेमेतरा में जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोधरपुर गांव में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में मारो चौकी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

A youth was attacked with a sharp weapon on his neck and stomach four accused were arrested in Bemetara
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेमेतरा में जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोधरपुर गांव में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में मारो चौकी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी मारो प्रभारी एसआई द्वारिका प्रसाद देशलहरे ने बताया कि आरोपियों ने एक राय होकर युवक के गर्दन, हाथ और पेट पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

Trending Videos


मनोधरपुर निवासी चंदन सिंह जांगड़े (48) ने चौकी मारो में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 मार्च 2026 को गांव के ही तेजप्रकाश उर्फ राज महिलांगे, खुमेन्द्र उर्फ कृष्णा महिलांगे, डाजील महिलांगे और जगदीश उर्फ जग्गी महिलांगे ने मिलकर उसके पुत्र साहिल जांगड़े और अजय भारती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने हत्या की नीयत से गर्दन, हाथ और पेट में वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में BNS की धारा 109 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद तेजप्रकाश उर्फ राज महिलांगे (25), खुमेन्द्र उर्फ कृष्णा महिलांगे (21), डाजील महिलांगे (18) और जगदीश उर्फ जग्गी महिलांगे (20) निवासी मनोधरपुर को 6 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed