फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Congress protests over opium cultivation issue BJP office surrounded in Bemetara

बेमेतरा : अफीम की खेती मामले पर कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा कार्यालय का घेराव

Thu, 12 Mar 2026 07:50 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 07:50 PM IST
सार

दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को बेमेतरा में कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Congress protests over opium cultivation issue BJP office surrounded in Bemetara
प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए

विस्तार

दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को बेमेतरा में कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शहर में एकत्र होकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का घेराव किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि नशे के बढ़ते मामलों के कारण युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ता जा रहा है, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। इस दौरान पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में करीब 10 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती का मामला सामने आना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार की गंभीरता को उजागर करती है। बीते दो वर्षों में प्रदेश में शराब, गांजा, अफीम और हेरोइन जैसे नशे का चलन तेजी से बढ़ा है। इसके कारण बड़ी संख्या में युवा नशे की लत की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। यदि समय रहते इस पर सख्ती से रोक नहीं लगाई गई तो यह समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर संकट बन सकता है।
विज्ञापन


अभियान चलाने की जरूरत
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की जरूरत है। सरकार से मांग की कि अफीम की खेती के मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि प्रदेश में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आने वाले समय में आंदोलन को और तेज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed