बेमेतरा : मोबाइल दुकान से 1.50 लाख रुपये की चोरी का आरोप बना मौत की वजह, युवक ने लगाई फांसी, आरोपी गिरफ्तार
मोबाइल दुकान से 1.50 लाख रुपए चोरी के आरोप और लगातार पैसों के दबाव से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोबाइल दुकान से 1.50 लाख रुपए चोरी के आरोप और लगातार पैसों के दबाव से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने करीब नौ महीने बाद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर एक पिकरी निवासी लेखराम निर्मलकर (41) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे प्रवीण निर्मलकर पर लोभन सिंह वर्मा ने अपनी मोबाइल दुकान से 1.50 लाख रुपए चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच एक इकरारनामा हुआ, जिसमें लेखराम निर्मलकर ने हर महीने 5 हजार रुपए देने की सहमति दी थी।
लेखराम निर्मलकर अब तक 25 हजार रुपए किस्तों में दे भी चुका था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लोभन सिंह वर्मा लगातार और पैसे की मांग कर रहा था। वह बार-बार प्रवीण और उसके परिवार को पैसे नहीं देने पर धमकाता और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पुलिस के मुताबिक इसी मानसिक दबाव से परेशान होकर प्रवीण निर्मलकर ने 16 जून 2025 की रात से 17 जून 2025 की सुबह के बीच पिकरी स्थित मारूति गैरेज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच की गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी द्वारा लगातार पैसे के लिए दबाव बनाना और घर जाकर धमकी देना युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने जैसा था। इसके आधार पर थाना बेमेतरा में आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। जांच के बाद आरोपी लोभन वर्मा (25) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।