{"_id":"69b5745c59b5e6c11b032bc3","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4049662-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में ड्रोन से निगरानी: बाड़ियों और फार्म हाउसों की सघन जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में ड्रोन से निगरानी: बाड़ियों और फार्म हाउसों की सघन जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही नजर
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार
बेमेतरा जिले में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरों से सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। ग्रामीण और एकांत इलाकों की निगरानी के साथ मजदूरों, किरायेदारों और बाहरी लोगों का सत्यापन भी किया जा रहा है।
बेमेतरा में ड्रोन से निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बेमेतरा जिले में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अब तकनीक का सहारा लिया है। पुलिस द्वारा पूरे जिले में ड्रोन कैमरों के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्रामीण व एकांत इलाकों में स्थित बाड़ियों और फार्म हाउसों की निगरानी की जा रही है, ताकि वहां किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या नशे का उत्पादन और भंडारण न हो सके।
Trending Videos
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने ड्रोन कैमरों की मदद से बाड़ियों और बड़े फार्म हाउसों की सघन जांच की। ड्रोन के जरिए दुर्गम और बड़े क्षेत्रों की निगरानी कर यह देखा गया कि कहीं अवैध मादक पदार्थों का उत्पादन, भंडारण या अन्य संदिग्ध गतिविधियां तो संचालित नहीं हो रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार ग्रामीण और एकांत क्षेत्रों में स्थित बाड़ियों, फार्म हाउसों या खाली पड़े स्थानों का उपयोग अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता है। ऐसे स्थानों की निगरानी सामान्य तरीके से करना मुश्किल होता है, इसलिए अब ड्रोन कैमरों की मदद से इन इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
इस अभियान के तहत जिले में घुमंतू परिवारों, डेरा लगाकर रहने वाले लोगों, ठेला-गुमटी संचालकों, फेरी लगाकर कपड़े बेचने वालों, ईंट भट्ठों में काम करने वाले ठेकेदारों और मजदूरों के साथ-साथ फैक्ट्रियों में कार्यरत मजदूरों का भी सत्यापन किया जा रहा है। इसके अलावा किराए के मकानों में रहने वाले लोगों और बाहरी मुसाफिरों की भी जानकारी एकत्र कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना और जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। बेमेतरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।