Bemetra: स्कूल-हॉस्टल निर्माण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, कहा- क्वालिटी से समझौता नहीं, दिए ये निर्देश
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण कर गुणवत्ता व समय पर कार्य के निर्देश दिए। आत्मानंद स्कूल में खराब शौचालय पर नाराजगी जताकर सफाई व नीलामी के आदेश दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने गुरुवार को कठिया क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा पर कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूल भवन, छात्रावास और अन्य निर्माणाधीन कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों व ठेकेदारों को मौके पर ही सख्त निर्देश दिए। कठिया गांव में बन रहे आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने ठेकेदार से कार्य की प्रगति और गुणवत्ता पर सीधे सवाल किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य तय समय पर पूरा हो। गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। लोक निर्माण विभाग, एसडीओ और जिला शिक्षा अधिकारी को नियमित निगरानी के निर्देश मिले।
शौचालय की खराब स्थिति पर नाराजगी
निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री श्री आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शौचालय की हालत खराब मिली। कलेक्टर ने इस पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। स्कूल परिसर में पड़े अनुपयोगी और पुराने सामान को जल्द नीलाम करने के आदेश भी दिए। इससे परिसर साफ-सुथरा और व्यवस्थित रह सकेगा।