सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Police raid riverside gambling spot and arrest nine gamblers in Bemetra

Bemetra: नदी किनारे खेला जा रहा था जुआ, पुलिस के छापा में नौ जुआरी पकड़े गए, दो लाख रुपये से ज्यादा जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

बेमेतरा के देवकर में पुलिस ने जुआ अड्डे पर छापा मारकर नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से एक लाख 43 हजार रुपये नकद और मोबाइल जब्त किए गए।

Police raid riverside gambling spot and arrest nine gamblers in Bemetra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेमेतरा जिले के नगर पंचायत देवकर में नदी किनारे चल रहे जुआ के अड्डे पर पुलिस ने दबिश देकर नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से 1.43 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल व ताश की गड्डी जब्त की है।

Trending Videos


जब्ती की कुल कीमत 2.38 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंगल भवन के पीछे बगीचा नदी किनारे कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही साइबर सेल व देवकर चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद कुछ लोग भागने में सफल रहे, लेकिन नौ जुआरियों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मौके से पुलिस ने एक लाख 43 हजार 380 रुपये नकद, 12 मोबाइल कीमत 95 हजार रुपये, कुल जब्ती दो लाख 38 हजार 380 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी में विजय वर्मा उर्फ धन्नू वर्मा (41 वर्ष), राहुल पांडे (34 वर्ष), कैलाश शर्मा (32 वर्ष), सूरज कुंजाम (50 वर्ष), डिकेश कहार (30 वर्ष), मिथुन कुंजाम (36 वर्ष), दिनेश साहू (36 वर्ष), मोहन सिन्हा (35 वर्ष), प्रकाश अग्रवाल (51 वर्ष) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed