सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Candidate Hires Substitute to Write Exam; Center Thrown into Chaos, Accused Arrested in Bemetara

बेमेतरा : अपने बदले दूसरे से लिखवाया पेपर, सेंटर में मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में राज्य ओपन स्कूल के 10 वीं की परीक्षा में ऐसा खेल हुआ कि सब हैरान रह गए। ओपन स्कूल परीक्षा के दौरान एक छात्र ने चालाकी दिखाते हुए अपने बदले दूसरे से कॉपी लिखवा दी।

Candidate Hires Substitute to Write Exam; Center Thrown into Chaos, Accused Arrested in Bemetara
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में राज्य ओपन स्कूल के 10 वीं की परीक्षा में ऐसा खेल हुआ कि सब हैरान रह गए। ओपन स्कूल परीक्षा के दौरान एक छात्र ने चालाकी दिखाते हुए अपने बदले दूसरे से कॉपी लिखवा दी। मामला पकड़ में आते ही परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया।घटना नांदघाट थाना क्षेत्र के टेमरी परीक्षा केंद्र की है, जहां सामाजिक विज्ञान के पेपर के दौरान सेंटर अध्यक्ष अजय कुमार दुबे को गड़बड़ी का शक हुआ। जांच की तो पूरा खेल खुल गया, आरोपी छात्र अपनी जगह किसी और से उत्तर पुस्तिका लिखवा रहा था।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आशीष कुमार कुर्रे (20) ने एक नाबालिग के साथ मिलकर पूरा षड्यंत्र रचा था। दोनों ने मिलकर परीक्षा में धोखाधड़ी की साजिश को अंजाम दिया।शिकायत मिलते ही नांदघाट पुलिस हरकत में आई और गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आज शुक्रवार आरोपी आशीष कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos


मामले में शामिल नाबालिग को भी विधि अनुसार कार्रवाई में लिया गया है।आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं के साथ छत्तीसगढ़ परीक्षा अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए पूरे मामले का खुलासा किया। इस कार्रवाई में पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही। वही, दूसरी ओर परीक्षा में इस तरह की धांधली ने सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब देखना होगा कि आगे और कितने राज खुलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed