{"_id":"69d0b8696984d79cd006c668","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4124997-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा: दो लाख जमा, खाते में नहीं चढ़े, फर्जी साइन कर उड़ाए पैसे, अब समिति प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा: दो लाख जमा, खाते में नहीं चढ़े, फर्जी साइन कर उड़ाए पैसे, अब समिति प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 04 Apr 2026 04:52 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 04:52 PM IST
सार
बेमेतरा जिले में सहकारी समिति से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किसान के साथ लाखों रुपए की ठगी हुई है। ग्राम मरजादपुर निवासी पतिराम निर्मलकर (55) ने सेवा सहकारी समिति ग्राम उमरिया (दाढ़ी) के तत्कालीन प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
बेमेतरा कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले में सहकारी समिति से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किसान के साथ लाखों रुपए की ठगी हुई है। ग्राम मरजादपुर निवासी पतिराम निर्मलकर (55) ने सेवा सहकारी समिति ग्राम उमरिया (दाढ़ी) के तत्कालीन प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित किसान के मुताबिक, उसने 23 मई 2023 को 2 लाख रुपए अपनी बैंक खाते में जमा करने के लिए समिति में दिए थे।
विज्ञापन
रकम जमा करने की पावती भी मिली, लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह रकम आज तक उसके खाते में चढ़ाई ही नहीं गई। किसान ने बताया कि जब उसने हाल ही में अपने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया, तो मामला और भी गंभीर निकला। आरोप है कि समिति प्रबंधक ने फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से और भी रकम निकाल ली, जिसकी जानकारी उसे नहीं दी गई। घटना के समय पतिराम एक सड़क दुर्घटना के कारण घर पर ही थे। उन्होंने अपने खाते के संचालन की जिम्मेदारी अपने बड़े बेटे को सौंप रखी थी। इसी दौरान गड़बड़ी को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने थाना में शिकायत करते हुए मांग की है कि दो लाख तत्काल खाते में जमा कराए जाएं, फर्जी तरीके से निकाली गई रकम वापस दिलाई जाए और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
फिलहाल शिकायत बाद बेमेतरा कोतवाली थाना में सेवा समिति उमरिया के तत्कालिन समिति प्रबंधक लालाराम चन्द्राकर निवासी ग्राम पेंड्री थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। इस घटना ने एक बार फिर सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर समय रहते जांच नहीं हुई तो ऐसे मामलों से किसानों का भरोसा डगमगा सकता है।
विज्ञापन