सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Youth Congress District President Detained Ahead of Deputy CM Visit Was Planning to Wave Black Flags in Bemeta

बेमेतरा : डिप्टी सीएम के दौरे से पहले हिरासत में युकां जिलाध्यक्ष , काला झंडा दिखाने की थी तैयारी

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

आज रविवार को डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा के बेमेतरा और बेरला दौरे से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई। युवा कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी को हिरासत में ले लिया।

Youth Congress District President Detained Ahead of Deputy CM Visit Was Planning to Wave Black Flags in Bemeta
पुलिस की हिरासत में प्रांजल तिवारी
विज्ञापन

विस्तार

आज रविवार को डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा के बेमेतरा और बेरला दौरे से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई। युवा कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता डिप्टी सीएम के दौरे के दौरान काला झंडा दिखाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की तैयारी में थे। इसी बीच दोपहर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रांजल तिवारी को हिरासत में ले लिया।

Trending Videos


प्रांजल तिवारी ने बताया कि विजय शर्मा प्रदेश को नक्सल मुक्त बताकर अपनी सरकार की झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से स्वागत कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। जिला युवा कांग्रेस इस भ्रामक एवं झूठे प्रचार का कड़ा विरोध करती है। प्रदेश की जमीनी हकीकत और जनता की वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज कर केवल दिखावे की राजनीति करना जनता के साथ अन्याय है। इसी के विरोध में आज बेमेतरा व बेरला में अलग-अलग स्थान पर एकत्रित होकर काला झंडा दिखाते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किए जाने की तैयारी थी। इससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की आवाज दबाने का काम किया गया है। शांतिपूर्ण विरोध से पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा रहा है। क्या अब सच बोलना भी गुनाह है?

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की हिरासत में प्रांजल तिवारी

पुलिस की हिरासत में प्रांजल तिवारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed