{"_id":"69d35a60df759674760ec75f","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4131940-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में सड़क हादसा: शाम की सैर पर निकले बुजुर्ग की पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में सड़क हादसा: शाम की सैर पर निकले बुजुर्ग की पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
बेरला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजपूराडीह में रविवार शाम को सैर पर निकले एक 58 वर्षीय रामचंद साहू की तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
Trending Videos
यह हादसा शाम करीब 5:30 बजे हुआ, जब साहू अपने घर के बाहर सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान बेरला की ओर से आ रही एक पिकअप के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग को सिर और बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल साहू को निजी वाहन से शासकीय अस्पताल बेरला पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।