फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   general body meeting of District Panchayat concluded on amidst heated exchanges

बेमेतरा : जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक में सख्ती, पेयजल और अधूरे कामों में अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Thu, 09 Apr 2026 07:51 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 07:51 PM IST
सार

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को कड़े तेवरों के साथ संपन्न हुई। अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में साजा विधायक ईश्वर साहू, जिपं सीईओ प्रेमलता पदमाकर, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
general body meeting of District Panchayat concluded on amidst heated exchanges
जिपं के सामान्य सभा की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आज गुरुवार को कड़े तेवरों के साथ संपन्न हुई। अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में साजा विधायक ईश्वर साहू, जिपं सीईओ प्रेमलता पदमाकर, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बैठक में साफ संदेश दिया गया कि पेयजल आपूर्ति और अधूरे कामों में अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्रवाई और पालन प्रतिवेदन की समीक्षा से हुई, लेकिन असली फोकस जमीन पर चल रहे कामों की हकीकत पर रहा। गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए अध्यक्ष ने पीएचई और विद्युत विभाग को सीधे शब्दों में चेतावनी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खराब पड़े बोर और हैंडपंपों को प्राथमिकता से सुधारने के निर्देश दिए गए, ताकि गांवों में पानी की किल्लत न हो। जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों पर बैठक में खासा गुस्सा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष कल्पना तिवारी ने साफ कहा कि जो ठेकेदार काम अधूरा छोड़ रहे हैं या गुणवत्ता से समझौता कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर ब्लैकलिस्ट किया जाए। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों की हालत, मरम्मत और अनुबंध से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।


अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि सड़क और अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और जल संकट से निपटने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करें। आमजन को राहत देना प्राथमिकता में रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed