बेमेतरा : हनुमान जयंती रैली में मौत का राज खुला, एक्सीडेंट नहीं चाकू से हुआ था हमला; नाबालिग आरोपी पकड़ा
हनुमान जयंती रैली के दौरान हुई युवक की मौत अब हत्या साबित हो गई है। बेमेतरा पुलिस ने आज शुक्रवार को इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक को आरोपी बनाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमान जयंती रैली के दौरान हुई युवक की मौत अब हत्या साबित हो गई है। बेमेतरा पुलिस ने आज शुक्रवार को इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक को आरोपी बनाया है। मामला 3 अप्रैल 2026 की रात का है। प्रताप चौक बेमेतरा में रैली के दौरान 24 वर्षीय अमन ध्रुव साउंड सिस्टम और बैंड बाजा में नाच रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके पेट के दाहिने हिस्से में धारदार हथियार से वार कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि घायल अमन ने घटना को छिपाते हुए इसे एक्सीडेंट बताया और कहा कि उसके पेट में रॉड घुस गई है। हालत बिगड़ने पर 6 अप्रैल को उसे जिला अस्पताल बेमेतरा लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया।
इलाज के दौरान 7 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए 9 अप्रैल को अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। बेमेतरा एसडीओपी भुषण एक्का के नेतृत्व में 19 सदस्यीय टीम गठित की गई। टीम में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सोनल ग्वाला और साइबर सेल प्रभारी मयंक मिश्रा भी शामिल रहे। जांच के दौरान पुलिस ने रैली में मौजूद लोगों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ी जोड़ी। सामने आया कि रैली में नाचने के दौरान अमन का एक नाबालिग से विवाद हुआ था। संदेही से पूछताछ में उसने कबूल किया कि झगड़े के दौरान उसने धारदार हथियार से अमन पर वार किया था। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।