सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Loan Scam Ruse Bank Accounts Used as Tools for Fraud Mule Account Gang Busted Three Arrested in Bemetara

बेमेतरा: लोन का झांसा, खाते बने ठगी का जरिया, म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में जिले में सक्रिय साइबर ठगी के एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है।

Loan Scam Ruse Bank Accounts Used as Tools for Fraud Mule Account Gang Busted Three Arrested in Bemetara
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में जिले में सक्रिय साइबर ठगी के एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। यह गिरोह लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और उन्हीं खातों का उपयोग ठगी की रकम को ट्रांसफर और निकालने के लिए करता था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि इंडियन बैंक शाखा बेमेतरा के एक खाते का उपयोग “म्यूल अकाउंट” के रूप में किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद बैंक से खाता विवरण प्राप्त किया गया, जिसमें पाया गया कि यह खाता ग्राम मुरता निवासी धर्मराज साहू के नाम पर है। खाते के स्टेटमेंट की जांच में सामने आया कि 23 मई 2025 से 1 जुलाई 2025 के बीच खाते में कुल 6,65,564 रुपए जमा हुए, जबकि 6,52,632 रुपए की निकासी की गई। 3 जून को 5000 रुपए की एक संदिग्ध ट्रांजेक्शन भी चिन्हित की गई, जिससे पूरे नेटवर्क पर शक गहराया।

Trending Videos


पूछताछ में खुला नेटवर्क का राज
पुलिस पूछताछ में धर्मराज साहू ने बताया कि गांव के संतोष साहू और एक अन्य व्यक्ति ने उसे लोन दिलाने का लालच दिया। इसके बाद उसके नाम पर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए गए और पासबुक, एटीएम कार्ड व सिम अपने कब्जे में रख लिए गए। इन खातों में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर कर उसे निकाल लिया जाता था। जब पुलिस ने संतोष साहू और उसके साथी से पूछताछ की, तो उन्होंने भी अपराध स्वीकार कर लिया। जांच में यह सामने आया कि गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों के खाते खुलवाकर उन्हें “म्यूल अकाउंट” बनाता था और ठगी की रकम का उपयोग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी मात्रा में सामान जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 पासबुक, 2 चेकबुक, 2 मोबाइल, 8 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं, जो इस पूरे रैकेट के अहम सबूत माने जा रहे हैं। पुलिस द्वारा जिले में साइबर ठगी और उससे जुड़े सहयोगियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन विवेचना कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed