{"_id":"69db2bd30ee3d0e5590f7425","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4154191-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बेमेतरा में जनगणना की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल से स्व-गणना शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बेमेतरा में जनगणना की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल से स्व-गणना शुरू होगी
Sun, 12 Apr 2026 11:30 AM IST
बेमेतरा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
कलेक्टर ऑफिस द्वारा तैयारी की जा रही है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमेतरा जिला प्रशासन ने जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रथम चरण के तहत 16 से 30 अप्रैल तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया होगी, जबकि 1 से 30 मई के बीच मकानसूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रशासन का मानना है कि जनगणना जैसे बड़े कार्य में आम जनता की भागीदारी सबसे अहम होती है। इसलिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपलब्ध सभी निःशुल्क प्रचार माध्यमों का अधिकतम उपयोग कर लोगों तक जानकारी पहुंचाएं, ताकि हर नागरिक समय पर और सही जानकारी उपलब्ध करा सके। इस बार प्रचार-प्रसार का दायरा काफी व्यापक रखा गया है। निकायों की कचरा संग्रहण गाड़ियों में लगे ऑडियो सिस्टम के जरिए जनगणना से जुड़े संदेश और जिंगल प्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा शासकीय कार्यालयों और संस्थानों के एलईडी डिस्प्ले व नोटिस बोर्ड पर वीडियो और स्लोगन दिखाए जाएंगे। प्रमुख ट्रैफिक सिग्नल और चौराहों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्कूलों, बस स्टॉप, ग्राम पंचायत भवनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगाकर भी जनगणना का प्रचार किया जाए। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में समान रूप से जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
दो चरणों में होगा पूरा काम
जनगणना प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 16 से 30 अप्रैल के बीच स्व-गणना होगी, जिसमें नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 से 30 मई तक मकानसूचीकरण और घर-घर जाकर गणना का कार्य किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोनों चरणों के लिए प्रचार गतिविधियों को तय समयावधि के अनुसार प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए, ताकि किसी भी स्तर पर जानकारी का अभाव न रहे।