सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Congress Outrage Erupts Outside Petrol Pumps—Ask If There No Diesel How Will Farming Be Done in Bemetara

बेमेतरा : पेट्रोल पंपों के बाहर फूटा कांग्रेस का गुस्सा: बोले- डीजल नहीं, तो खेती कैसे होगी?

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

डीजल-पेट्रोल संकट और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने रविवार को बेमेतरा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 

Congress Outrage Erupts Outside Petrol Pumps—Ask If There No Diesel How Will Farming Be Done in Bemetara
पंप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

विस्तार

डीजल-पेट्रोल संकट और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने रविवार को बेमेतरा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने शहर के पेट्रोल पंपों के सामने एक दिवसीय प्रदर्शन आयोजित कर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Trending Videos


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा सरकार ने जनता से डीजल-पेट्रोल की किल्लत खत्म करने और राहत देने के बड़े वादे किए थे, लेकिन अब प्रदेश में ईंधन संकट लगातार गहराता जा रहा है।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि डीजल की कमी और लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता, व्यापारियों और किसानों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। खासतौर पर किसान खेती-किसानी के काम के लिए पर्याप्त डीजल नहीं मिलने से परेशान हैं, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जबकि बेमेतरा जिला प्रदेश का कृषि प्रधान जिला है, जहां आर्थिक गलियारा सीधे तौर पर कृषि पर ही निर्भर है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही ईंधन संकट और महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस आगे और बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना गया और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया गया।इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश वर्मा, शहर अध्यक्ष रश्मि फणेन्द्र मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रांजल तिवारी, हरीश साहू, सुमन गोस्वामी, शिव वर्मा, सीताराम, रीता पांडे, जय साहू, शुभम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed