सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Bemetara Deputy CM Arun Sao Holds Jan Darbar in Anandgaon

Bemetara: डिप्टी सीएम अरुण साव ने आनंदगांव में लगाया जन दरबार, 18.65 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार

आनंदगांव में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने 18 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से 12 विकास कार्यों  का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

Bemetara Deputy CM Arun Sao Holds Jan Darbar in Anandgaon
डिप्टी सीएम अरुण साव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत आनंदगांव में शुक्रवार को जन समस्या निवारण शिविर जनता दरबार में बदल गया। यहां प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।



शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी मांग और शिकायतें लेकर आए थे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही कार्रवाई की गई। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित भी किया गया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने 18 करोड़ 65 लाख 7 हजार रुपये की लागत से तैयार और प्रस्तावित 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन कार्यों में सड़क, आधारभूत सुविधाओं और जनसुविधा से जुड़े कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परियोजनाओं से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन समेत अन्य सुविधाओं में राहत मिलने की उम्मीद है। साव ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि हर नागरिक की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान हो। विधायक दीपेश साहू ने बताया कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


अरुण साव ने सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनविश्वास और जनभागीदारी के साथ विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं। विधायक दीपेश साहू ने बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में लगातार काम किया जा रहा है।

शिविर के दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों से आवेदन लेकर कई मामलों में तत्काल कार्रवाई की गई। लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण का भरोसा भी दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed