सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Dial-112 team saved life of young man who was hanging in Bemetara

बेमेतरा में डायल-112 की त्वरित कार्रवाई: फंदे पर लटके युवक को बचाया, पारिवारिक विवाद में उठाया था खौफनाक कदम

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
सार

बेमेतरा जिले के नवागढ़ तिलका पारा इलाके में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल-112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

Dial-112 team saved life of young man who was hanging in Bemetara
नवागढ़ थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेमेतरा जिले में डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई। नवागढ़ के तिलका पारा इलाके में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची डायल-112 टीम ने सूझबूझ और तेजी दिखाते हुए उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।



जानकारी के अनुसार, डायल-112 नवागढ़ टीम को सूचना मिली थी कि तिलका पारा क्षेत्र में एक घर में विवाद हो रहा है। सूचना मिलते ही आरक्षक विजय कुमार घृतलहरे और चालक रविशंकर साहू तत्काल मौके पर पहुंचे। घर पहुंचते ही एक महिला घबराई हालत में बाहर निकली और चिल्लाते हुए बताया कि उसका बेटा फांसी लगा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों जवान तुरंत घर के अंदर पहुंचे। वहां करीब 27 वर्षीय युवक पंखे से पर्दे का फंदा बनाकर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल-112 टीम ने बिना समय गंवाए युवक को नीचे उतारा और प्राथमिक सहायता दी। इसके बाद उसे तत्काल डायल-112 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। समय रहते पुलिस टीम के पहुंचने से युवक की जान बच गई।
विज्ञापन


बेमेतरा DIG रामकृष्ण साहू ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा करना गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने सभी डायल-112 टीमों से ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ कर्तव्य निभाने तथा आमजन की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed