{"_id":"6a32adee28ee8e62980c3657","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4405349-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद में खूनी खेल: पुलिस ने सुलझाया डबल मर्डर केस, भाभी-भतीजी की हत्या करने वाला देवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक विवाद में खूनी खेल: पुलिस ने सुलझाया डबल मर्डर केस, भाभी-भतीजी की हत्या करने वाला देवर गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 08:21 PM IST
सार
बेमेतरा जिले में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने अपनी भाभी और 18 वर्षीय भतीजी की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बीती शाम खूनी रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने अपनी भाभी व 18 वर्षीय भतीजी की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दाढ़ी पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, घोरेघाट निवासी नंदकुमार गंधर्व मंगलवार शाम करीब 7 बजे दाढ़ी से अपने गांव लौट रहा था। खेलन आडिल के घर के सामने पहुंचने पर उसने देखा कि हेमलाल आडिल अपनी भतीजी के साथ मारपीट कर रहा था। उसके हाथ में बांस का डंडा था और वह युवती का सिर नाली में दबाए हुए था। नंदकुमार के शोर मचाने पर आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि रोज-रोज झगड़ा करते हो, परिवार के किसी सदस्य को जिंदा नहीं छोड़ूंगा। दो लोगों को मार चुका हूं, अब औरों को भी मारूंगा। इसके बाद वह मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
नाली में मिला युवती का शव
प्रत्यक्षदर्शी जब मौके पर पहुंचे तो 18 वर्षीय सकुंतला आडिल का शव नाली में पड़ा मिला। उसका चेहरा कीचड़ और पानी में डूबा हुआ था। आसपास खून फैला हुआ था। जांच के दौरान उसकी मां कुमारी बाई आडिल (50) का शव भी बरामद हुआ। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। सूचना पर दाढ़ी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस ने आरोपी हेमलाल आडिल (45) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते भाभी और भतीजी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए।पुलिस ने आरोपी को आज बुधवार 17 जून को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आठ साल जेल में काट चुका है आरोपी
जांच में यह भी सामने आया कि हेमलाल आडिल पूर्व में भी गंभीर अपराध में दोषी ठहराया जा चुका है। वर्ष 2016 के एक मामले में उसे 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा हुई थी। लगभग 8 वर्ष जेल में रहने के बाद वह वर्ष 2024 में रिहा होकर गांव लौटा था।