पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Miscreants enraged after being shooed away a dog assaulted hotel employee looted cash mobile phone two arreste

बेमेतरा: कुत्ते को भगाने पर भड़के बदमाश, होटल कर्मचारी से मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूटा, दो गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 27 Jun 2026 06:52 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 06:52 PM IST
सार

बेमेतरा जिले के नांदघाट में बस स्टैंड स्थित एक होटल कर्मचारी को कुत्ते को भगाना महंगा पड़ गया। मामूली विवाद के बाद तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की, बेल्ट और मुक्कों से हमला कर एक हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन लूट लिया।

विज्ञापन
Miscreants enraged after being shooed away a dog assaulted hotel employee looted cash mobile phone two arreste
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

बेमेतरा जिले के नांदघाट में बस स्टैंड स्थित एक होटल कर्मचारी को कुत्ते को भगाना महंगा पड़ गया। मामूली विवाद के बाद तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की, बेल्ट और मुक्कों से हमला कर एक हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। थाना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर ने बताया कि ग्राम खपरी निवासी 21 वर्षीय चेतन यादव बस स्टैंड नांदघाट स्थित निषाद होटल में काम करता है। 25 जून की सुबह करीब 4 बजे वह होटल में काम करने जा रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान होटल के पास मौजूद एक छोटे कुत्ते को वह भगा रहा था। तभी विजय घृतलहरे अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और कुत्ते को भगाने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि तीनों युवकों ने चेतन को जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गालियां दीं और बेल्ट, हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान एक आरोपी ने उसकी जेब में रखे पर्स से एक हजार रुपए और हाथ में मौजूद मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन


मारपीट में युवक के मुंह, माथे और पीठ पर चोटें आईं। पीड़ित की शिकायत पर थाना नांदघाट में BNS की धारा 296, 351(3), 115(2), 309(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने शंकर नगर सिमगा निवासी 25 वर्षीय मुकेश नायक उर्फ मंजू नायक तथा लिमतरा निवासी 20 वर्षीय ज्ञानदास टंडन उर्फ पाजी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि लूटी गई एक हजार रुपए की राशि को खर्च कर दिए गए, जबकि शेष रकम और पर्स विजय घृतलहरे के पास हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, सिम कार्ड और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG-22-AG-4684 जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज शनिवार को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया। वहीं, फरार आरोपी विजय घृतलहरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed