पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Youth murdered with axe in Bemetara due to an old enmity

बेमेतरा में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में टंगिया से वार कर युवक की हत्या, 62 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2026 09:40 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 09:40 PM IST
सार

बेमेतरा के ग्राम भदराली में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में 62 वर्षीय व्यक्ति ने टंगिया से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Youth murdered with axe in Bemetara due to an old enmity
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के चंदनू थाना क्षेत्र के ग्राम भदराली में पुरानी आपसी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। मामूली विवाद के बाद 62 वर्षीय व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर धारदार टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ग्राम भदराली निवासी तरुण चौहान (30) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे तिरैया चौक स्थित घनश्याम बंजारे की बंद दुकान के सामने कन्हैया उर्फ मुन्ना बंजारे और बउवा चतुर्वेदी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों के बीच कहासुनी और गाली गलौज के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि बउवा चतुर्वेदी अपने घर गया और वहां से धारदार टंगिया लेकर लौट आया।
विज्ञापन


आरोप है कि बउवा ने कन्हैया को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी गर्दन के पीछे लगातार तीन से चार वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चंदनू पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का ने बताया कि विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए।


पूछताछ के दौरान आरोपी बउवा चतुर्वेदी (62) ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टंगिया और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद कर लिए। आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed