फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Modernization of Bemetara Police and SP Trilok Bansal introduces e-evidence

बेमेतरा में पुलिसिंग होगी हाईटेक: नए एसपी त्रिलोक बंसल का फोकस, NAFIS और फिंगरप्रिंट के उपयोग के निर्देश

Tue, 21 Jul 2026 07:52 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 07:52 PM IST
सार

बेमेतरा जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने पदभार संभालने के बाद अपराध नियंत्रण और विवेचना की गुणवत्ता सुधारने के लिए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की।

विज्ञापन
Modernization of Bemetara Police and SP Trilok Bansal introduces e-evidence
एसपी ऑफिस में बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने पदभार संभालने के बाद अपराध नियंत्रण पर जोर दिया है। उन्होंने विवेचना की गुणवत्ता सुधारने के लिए सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग में उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

विज्ञापन


त्रिलोक बंसल ने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की विवेचना आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की जाए। इसका उद्देश्य अपराधियों के खिलाफ मजबूत केस तैयार करना है। साथ ही न्यायालय में दोषसिद्धि की दर बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि अपराधों की जांच केवल पारंपरिक तरीके से नहीं होनी चाहिए। इसके लिए डिजिटल और वैज्ञानिक साक्ष्यों का समुचित उपयोग किया जाए।
विज्ञापन


आधुनिक तकनीक और ई-प्रक्रिया पर बल
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। हर प्रकरण में ई-साक्ष्य का समयबद्ध व वैज्ञानिक तरीके से संकलन सुनिश्चित हो। न्यायालयीन प्रक्रिया में अनावश्यक देरी रोकने के लिए ई-समन की समय पर तामील हो। ई-चालान निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने नफीस (एनएएफआईएस) और फिंगर प्रिंट प्रणाली का अधिकतम उपयोग करने को कहा। इससे अपराधियों की पहचान और जांच अधिक प्रभावी बनेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधुनिक तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से विवेचना की गुणवत्ता बढ़ेगी। न्यायिक प्रक्रिया भी तेज होगी और अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
बैठक के दौरान त्रिलोक बंसल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा की जाए। लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण हो और निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध दर्ज करना नहीं है। प्रभावी कार्रवाई कर अपराध पर अंकुश लगाना भी है। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना पुलिस का लक्ष्य है। क्राइम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो सहित जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed