फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Protest against action taken against students at Jantar Mantar Congress staged a demonstration and burned an e

Bemetara: जंतर-मंतर में छात्रों पर हुई कार्रवाई का विरोध, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला

Wed, 22 Jul 2026 04:31 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 04:31 PM IST
सार

दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आज बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा ने सिग्नल चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Protest against action taken against students at Jantar Mantar Congress staged a demonstration and burned an e
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया है

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आज बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा ने सिग्नल चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और लोकतंत्र की रक्षा तथा छात्र-युवा हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता, छात्रों और युवाओं की आवाज सुनने में है, न कि उसे बलपूर्वक दबाने में। जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान NEET समेत विभिन्न छात्र मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया, वहीं विरोध दर्ज कराने पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
विज्ञापन


आशीष छाबड़ा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जाएगी तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है और जनहित के हर मुद्दे पर जनता के साथ खड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और छात्र-युवा हितों से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता दिखाने की मांग की। कुछ देर तक सिग्नल चौक पर प्रदर्शन के कारण लोगों की भीड़ भी जुटी रही। हालांकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, सेवादल, खेल प्रकोष्ठ सहित कांग्रेस परिवार के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन जारी रहा तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया है

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया है

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया है

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया है

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed