फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Road accident in Bemetara: Two bikes collided head-on, one youth died on the spot; another seriously injured

बेमेतरा में सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर घायल

Sat, 25 Jul 2026 08:07 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 08:07 PM IST
सार

बेमेतरा के दाढ़ी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन
Road accident in Bemetara: Two bikes collided head-on, one youth died on the spot; another seriously injured
दाढ़ी पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है

विस्तार

बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा घोरेघाट स्थित सकरी नदी पुल के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय मुकेश बंजारे अपने साले दुष्यंत आडिल, निवासी ग्राम कंवलपुर, के साथ बाइक से करमतरा गांव जा रहे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे सकरी नदी पुल के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि मुकेश बंजारे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पीछे बैठे दुष्यंत आडिल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर दाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजा। वहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुष्यंत को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले में अपराध दर्ज कर फरार बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed