फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Bemetara blast Protests started again in front of factory family members demanded compensation of Rs 50 lakh

बेमेतरा ब्लास्ट : फैक्टरी के सामने फिर शुरु धरना प्रदर्शन, परिजनों ने की 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग

Fri, 31 May 2024 01:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 31 May 2024 01:47 PM IST
सार

कंपनी के बाहर एक बार फिर से ग्रामीणों व परिजनों का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। यह धरना प्रदर्शन ग्रामीणों व छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा किया जा रहा। 

विज्ञापन
Bemetara blast Protests started again in front of factory family members demanded compensation of Rs 50 lakh
फैक्टरी के सामने फिर शुरु धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिरदा में बीते 25 मई शनिवार की सुबह 7.50 बजे स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड कंपनी के फैक्टरी में ब्लास्ट हो गया था। घटना में एक की मौत, सात घायल और आठ लोग लापता हैं। कंपनी के बाहर एक बार फिर से ग्रामीणों व परिजनों का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। यह धरना प्रदर्शन ग्रामीणों व छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा किया जा रहा। 

विज्ञापन


दरअसल, कंपनी की ओर से अब तक एक मृतक और छह लापता लोगों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये राहत राशि दी गई है। दो लापता लोगों के परिजनों ने राशि नहीं ली है, ये लोग 50-50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी को पूरी तरह से बंद करने की मांग जारी है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से कंपनी के बाहर ग्रामीणों द्वारा धरना दिया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र के करीब 22 गांव के लोगों की कल रात गुरुवार को एक साथ बैठक भी हुई है। आने वाले दिनों के रायपुर बंद कराने की तैयारी है।

विज्ञापन


प्रशासन की जांच शुरू 

इधर, मामले में प्रशासन ने जांच बैठाया है। बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा के आदेशानुसार ग्राम पिरदा, तहसील भिभौरी जिला बेमेतरा में स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड में 25 मई को हुई दुर्घटना (बलास्ट) में एक व्यक्ति की मौत, सात घायल, 08 अन्य श्रमिक लापता है। इस घटना की दण्डाधिकारी जांच के किए बेरला एसडीएम पिंकी मनहर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।आम जनता, संस्था, अन्य व्यक्ति जो उक्त घटना के सबंध में अपना मौखिक व दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहते है, वे बेरला एसडीएम के  न्यायालयीन कक्ष में 7 जून से आगामी 10 दिवस तक कार्यालयीन समय में पूर्व प्रस्तुत कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदूओं पर की जाएगी जांच
- दुर्घटना (ब्लास्ट) का कारण क्या था? 
- फैक्टरी प्रबंधन द्वारा किए गए सुरक्षात्मक उपाय का परीक्षण।
- अनुज्ञप्ति, भंडारण, उपयोग आदि का विवरण की जानकारी।  
- दुर्घटना (विस्फोट) के लिये यदि कोई त्रुटि/लापरवाही है तो उत्तरदायित्व का निर्धारण।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed