फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Bemetara Retired Agriculture Officer SIM card converted to e-SIM

ठगी का नया पैंतरा: रिटायर्ड कृषि अफसर से ठगी, सिम को ई-सिम बनाकर आधार किया लॉक

Wed, 10 Dec 2025 09:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 Dec 2025 09:07 PM IST
सार

कृषि विभाग से रिटायर्ड एसडीओ भगवती प्रसाद परगनिहा के मोबाइल में फर्जी मैसेज और ओटीपी से सिम को ई-सिम में कन्वर्ट कर दिया गया, साथ ही आधार का बायोमेट्रिक लॉक कर दिया। इसके बाद ठगों ने उनके खाते से 2 लाख 73 हजार 401 रुपये ऑनलाइन निकाल लिए गए। पीड़ित ने बेरला थाने में शिकायत की।

विज्ञापन
Bemetara Retired Agriculture Officer SIM card converted to e-SIM
पुलिस थाना बेरला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के बेरला थाना में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां कृषि विभाग के रिटायर्ड एसडीओ के सिम को ई-सिम व आधार कार्ड का बायोमेट्रिक लॉक कर 2.73 लाख रुपए निकाल लिए गए है। मामले में ग्राम तारालीम निवासी भगवती प्रसाद ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


शिकायत में बताया गया कि पीड़ित भगवती प्रसाद के मोबाइल में ई-सिम मे परिवर्तित करने एक मैसेज व ओटीपी आया। उसके बाद से उनका सिम नंबर मोबाइल फोन में काम नहीं कर रहा था। इसके अलावा उनका आधार कार्ड का बायोमेट्रिक लॉक हो गया। इस समस्या को लेकर संबंधित मोबाइल कंपनी के कार्यालय रायपुर में जानकारी दी। वहां पर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। 
विज्ञापन


इस बीच उनके खाते से अज्ञात आरोपी द्वारा दो लाख 73 हजार 401 रुपये निकाल लिए गए। वहीं, अब तक उनका आधार कार्ड व सिम चालू नही हो पाया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिम नंबर व आधार कार्ड का दुरूपयोग कर धोखाधड़ी किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4)-BNSके तहत मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed