फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Bemetara road accident Administration woke up after the death of 9 people

बेमेतरा सड़क हादसा: 9 लोगों की मौत के बाद जागा प्रशासन, अब सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 29 Apr 2024 07:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 29 Apr 2024 07:12 PM IST
सार

रविवार रात करीब 11 बजे बेमेतरा-सिमगा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम कठिया में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौत होने से हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
Bemetara road accident Administration woke up after the death of 9 people
हादसे में मरने वालों का किया गया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार रात करीब 11 बजे बेमेतरा-सिमगा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम कठिया में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौत होने से हड़कंप मचा हुआ है। सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप टकरा गई थी। इसी पिकअप में यात्री बैठे हुए थे जो कि ग्राम पथर्रा के रहने वाले थे। इस भीषण सड़क हादसे के बाद बेमेतरा पुलिस जागी है। 

विज्ञापन

 

सोमवार को एसपी कार्यालय में एसपी रामकृष्ण साहू ने जिले के सभी थाना, चौकी व यातायात प्रभाारी की बैठक ली। उन्होंने सड़क दुर्घटना रोकने, अनाधिकृत रूप से मालवाहक वाहन में सवारी लेकर चलने, शराब पीकर वाहन चलाने, सड़क के किनारे बिना सूचक दिए रोड में गाड़ी खड़ी करने से होने वाली दुर्घटना में रोक लगाने निर्देश दिए हैं। साथ ही रोड़ किनारे वाहन  खड़ा करने वाले चालक पर धारा 283 व 151 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। होटल व ढाबा के सामने रोड में वाहन खड़ा करने पर संचालकों को पार्किंग बनाने के लिए कहा है। वहीं सोमवार को सभी शव का ग्राम पथर्रा में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


अप्रैल में सबसे ज्यादा मौत 

अप्रैल का माह बेमेतरा जिले के लिए ठीक नहीं जा रहा है। क्योंकि, इस माह अप्रैल में अलग-अलग सड़क हादसों में लगभग 19 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 9 मौत तो कल रविवार रात की है। इसी प्रकार 15 दिन पहले एक अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार को अपने चपेट में ले लिया था। इसमें तीन युवक की मौत हुई थी। 4 दिन पहले भी देवकर पुलिस चौकी क्षेत्र में दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई है। इस साल जनवरी से लेकर 29 अप्रैल तक सबसे ज्यादा मौत इसी माह अप्रैल में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed